भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इस दौड़ में Ola Electric का Ola S1 Pro प्रमुख नाम बनकर उभरा है। यह स्कूटर न सिर्फ अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से चर्चा में है, बल्कि इसकी रेंज, बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स इसे अलग मुकाम पर खड़ा करते हैं। 2025 की शुरुआत में लॉन्च हुआ Ola S1 Pro Gen 3 अब भारतीय बाजार में एक नया ट्रेंड सेट कर रहा है।
दमदार डिजाइन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी
Ola S1 Pro एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे खासतौर पर शहरों में आवागमन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका एयरोडायनामिक लुक और प्रीमियम फिनिश इसे युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना रहा है। Gen 3 वर्जन में Ola ने पुराने मॉडल्स के मुकाबले कई सुधार किए हैं, जैसे वजन में 14% की कमी, नई टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और बेहतर ग्रिप वाली टायर।
इसका डिज़ाइन न सिर्फ आकर्षक है बल्कि प्रैक्टिकल भी है। सीट हाइट लगभग 800 मिमी है और स्कूटर का वजन करीब 116 किलोग्राम है। इसमें मिलने वाला 34-36 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज रोजमर्रा के सामान के लिए काफी है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्कूटर 6 से 10 शानदार रंगों में उपलब्ध है, जिसमें Jet Black, Stellar Blue और Sona Edition जैसी आकर्षक वेरिएंट्स शामिल हैं।
Ola S1 Pro Battery और परफॉर्मेंस
Ola S1 Pro की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस। Gen 3 मॉडल में ये बैटरी ऑप्शन मिलते थे — 3 kWh, 4 kWh और एक नया 5.3 kWh का वैरिएंट जो S1 Pro Plus में मिलता है । इन बैटरियों में थर्मल एफिशिएंसी को भी काफी बेहतर किया गया है, जो पिछले जेनरेशन से 25% ज्यादा है।

स्टैंडर्ड चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में करीब 6.5 घंटे लगते हैं, जबकि Ola के Hypercharger नेटवर्क के जरिए सिर्फ 15 मिनट में 50 किमी की रेंज मिल सकती है। Ola S1 Pro बैटरी की कीमत करीब ₹87,000 से ₹90,000 के बीच है और इसकी वारंटी 3 साल या 50,000 किमी की मिलती है। आप एक्सटेंडेड वारंटी भी ले सकते हैं जो 8 साल या 1,25,000 किमी तक कवर करती है।
Ola S1 Pro का मोटर 11 kW की पीक पावर और 58 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे हाईवे पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है। Gen 3 वर्जन की टॉप स्पीड 120 km/h तक जाती है और यह स्कूटर 0-40 km/h की स्पीड महज़ 2.6 सेकंड में पकड़ लेता है।
Ola S1 Pro Range और राइडिंग अनुभव
रेंज की बात करें तो यह Ola Electric Scooter S1 Pro Price के हिसाब से बाजार में मौजूद कई स्कूटरों से बेहतर है। ARAI द्वारा प्रमाणित रेंज 3 kWh वैरिएंट में 176 किमी तक और 4 kWh में 195 किमी तक है। वहीं Ola के अनुसार Gen 3 मॉडल की IDC रेंज 242 किमी तक जाती है। वहीं बात करे रियल-वर्ल्ड कंडीशन में, ईको मोड में 170-180 किमी, नॉर्मल मोड में 135-143 किमी और स्पोर्ट्स मोड में करीब 100-120 किमी तक की रेंज मिलती है।
हालांकि, ये आंकड़े सड़क की स्थिति, वजन, मौसम और राइडिंग मोड पर निर्भर करते हैं। फिर भी, दैनिक उपयोग के लिहाज से यह स्कूटर 130-150 किमी की प्रैक्टिकल रेंज देने में सक्षम है।
Ola S1 Pro Price और EMI विकल्प
Ola S1 Pro की कीमत भी इसे एक आकर्षक विकल्प बनाती है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,15,777 से शुरू होती है (3 kWh वेरिएंट) और S1 Pro Plus (5.3 kWh) वेरिएंट की कीमत ₹1,98,979 तक जाती है। हालांकि, ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार बदलती है। दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग ₹1.60 लाख से शुरू होती है।
यदि आप एक बार में इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो Ola S1 Pro के लिए आसान EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। ICICI, HDFC, AXIS और Kotak जैसी बैंकों के जरिए आप ₹2,123 से ₹3,099 की मासिक किस्तों में स्कूटर खरीद सकते हैं।

फीचर्स और कनेक्टिविटी
Ola S1 Pro अपने फीचर्स की वजह से भी चर्चा में रहता है। इसमें 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो MoveOS सॉफ्टवेयर पर चलता है। नया MoveOS 5 अपडेट जल्द ही रोलआउट होगा जिसमें Hill Hold, Party Mode और Proximity Unlock जैसे फीचर्स होंगे। स्कूटर में क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स मोड, की-कोड शेयरिंग, साइड-स्टैंड अलर्ट और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी शामिल हैं।
सस्पेंशन के लिए Gen 3 मॉडल में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनो शॉक मिलता है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ Combined Braking System (CBS) दिया गया है।
यूज़र फीडबैक और कुछ जरूरी बातें
जहां एक ओर Ola S1 Pro को शानदार रेंज, शानदार डिजाइन और फीचर्स के लिए खूब सराहा गया है, वहीं कुछ यूज़र्स ने शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। कुछ मामलों में बारिश के दौरान टचस्क्रीन अनरिस्पॉन्सिव हो जाती है और 50,000 किमी के बाद बैटरी की रेंज घटकर 80-90 किमी रह जाती है। इसके अलावा कुछ यूज़र्स ने सर्विस में देरी, ब्रेक परफॉर्मेंस और हैंडल लॉक जैसे मुद्दों की भी शिकायत की है।
इसलिए यदि आप Ola S1 Pro खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह ज़रूर जांचें कि आपके इलाके में Ola का सर्विस सेंटर उपलब्ध है या नहीं। Ola Care+ सब्सक्रिप्शन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिससे मेंटेनेंस और सर्विस आसानी से हो सके।
बाजार में मुकाबला
Ola S1 Pro का मुकाबला मुख्य रूप से Ather 450X, TVS iQube, Bajaj Chetak और Simple One से है। हालांकि, Ola S1 Pro battery और Ola S1 Pro range के मामले में बाकी स्कूटर्स से एक कदम आगे दिखाई देता है। लेकिन सर्विस क्वालिटी के मामले में Ather और TVS कुछ हद तक बेहतर फीडबैक पाते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए Ola की आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम डीलरशिप से संपर्क करें।
Also Read:- Ather Rizta ने बिक्री के रिकॉर्ड तोड़े, Families की पहली पसंद बना इलेक्ट्रिक स्कूटर!
Hero Vida VX2 Scooter भारत के किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बाज़ार का नया गेम चेंजर ₹59,490 कीमत में