• Home
  • ऑटोमोबाइल
  • महिंद्रा इलेक्ट्रिक: XEV 9e लॉन्च, कीमत ₹21.90 लाख से शुरू
Mahindra-Electric-XEV-9e-launched-prices-start-at-₹-21.90-lakh

महिंद्रा इलेक्ट्रिक: XEV 9e लॉन्च, कीमत ₹21.90 लाख से शुरू

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री करते हुए अपनी नई इलेक्ट्रिक Coupe-SUV XEV 9e लॉन्च की है। शुरुआती कीमत ₹ 21.90 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो इसके बेस वेरिएंट ‘पैक वन’ के लिए निर्धारित की गई है। इसके साथ ही कंपनी ने BE 6e मॉडल को भी अनवील किया। बुकिंग जनवरी 2025 के अंत में शुरू होगी और डिलीवरी फरवरी 2025 के अंत तक की जाएगी।

महिंद्रा ने इसको को अपने खास INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसकी लंबाई 4,790 मिमी, चौड़ाई 1,905 मिमी और ऊंचाई 1,690 मिमी है। व्हीलबेस 2,775 मिमी का है, जो इसे शानदार स्टेबिलिटी और स्पेस देता है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207 मिमी और टर्निंग डायमीटर 10 मीटर है।

डिज़ाइन की बात करें तो, इसमें LED लाइट बार, फ्लश डोर हैंडल्स, मस्कुलर शोल्डर लाइन और 19-इंच के एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ऑप्शनल 20-इंच अलॉय व्हील्स का भी विकल्प मौजूद है। पीछे की ओर कनेक्टेड LED टेल-लाइट्स इसे एक प्रीमियम फिनिश देती हैं।

Mahindra Electric XEV 9e launched, prices start at ₹ 21.90 lakh

 

अल्ट्रा-मॉडर्न इंटीरियर और कनेक्टिविटी XEV 9e का इंटीरियर टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फील का बेहतरीन उदाहरण है। इसमें तीन 12.3-इंच स्क्रीन दी गई हैं, जो महिंद्रा के Adrenox सॉफ्टवेयर पर चलती हैं। कनेक्टिविटी के लिए MAIA आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आर्किटेक्चर का उपयोग किया गया है।

Mahindra Electric XEV 9e launched prices start at ₹21.90 lakh

 

यह Qualcomm Snapdragon 8295 चिपसेट, 24GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। फीचर्स में Wi-Fi 6.0, Bluetooth 5.2 और 5G शामिल हैं। फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, इलुमिनेटेड लोगो और मल्टीपल ड्राइव मोड्स (एवरीडे, रेंज, रेस) इसे और खास बनाते हैं।

सुरक्षा और लक्ज़री फीचर्स

सुरक्षालक्ज़रीस्टोरेज
7 एयरबैग्सपैनोरमिक सनरूफ663-लीटर का बूट
लेवल 2 ADAS1,400W का हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और हेड्स-अप डिस्प्ले150-लीटर का फ्रंक
360-डिग्री कैमरा  
ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग  

बैटरी और परफॉर्मेंस XEV 9e में 59kWh और 79kWh की LFP बैटरी का विकल्प दिया गया है। शुरुआती बैच के ग्राहकों को बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दी जाएगी।

  • 79kWh बैटरी: 175kW DC फास्ट चार्जर से 20-80% चार्ज केवल 20 मिनट में।
  • रेंज: ARAI के अनुसार 656 किमी और WLTP साइकिल के तहत 533 किमी।

पावरट्रेन परफॉर्मेंस तीन-इन-वन पावरट्रेन मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन को एकीकृत करता है।

  • 59kWh बैटरी: 228bhp की पावर।
  • 79kWh बैटरी: 282bhp की पावर।
  • एक्सीलरेशन: 0-100 किमी/घंटा मात्र 6.8 सेकंड में।

पैक वन (बेस वेरिएंट) की खासियतें बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।

SpecificationDescription
लंबाई4,790 मिमी
चौड़ाई1,905 मिमी
ऊंचाई1,690 मिमी
बैटरी ऑप्शन59kWh और 79kWh
रेंज (ARAI)656 किमी
एक्सीलरेशन6.8 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा
ग्राउंड क्लियरेंस207 मिमी

 

महिंद्रा का विजन महिंद्रा ने XEV 9e और BE 6e के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में बड़ा कदम उठाया है। यह लॉन्च भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक क्रांति का नया अध्याय साबित हो सकता है।

Releated Posts

Hero Glamour X 125 2025: ₹89,999 से शुरू, Cruise Control और Riding Modes 125cc वाली दमदार बाइक 

भारत में commuter bikes हमेशा से सबसे ज़्यादा बिकने वाले सेगमेंट का हिस्सा रही हैं। Hero MotoCorp ने…

Maruti Grand Vitara 3-row (7-seater): नवंबर 2025 में होने वाला है धमाकेदार लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स तक सब जानिए

भारत में SUV का क्रेज आसमान छू रहा है, और परिवार ऐसी गाड़ियां चाहते हैं जो विशाल, आरामदायक…

Toyota Urban Cruiser EV: शानदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी के बेजोड़ मेल वाली दमदार SUV 

Toyota Urban Cruiser EV: टोयोटा जो हमेशा से भरोसेमंद और इनोवेटिव कारों के लिए जानी जाती है, अब…

Mahindra Vision T Concept SUV: Thar की विरासत को नया आयाम देने वाली Futuristic SUV

कल्पना कीजिए, आप एक ऐसी SUV चला रहे हैं जो शहर की चकाचौंध में भी फिट बैठे और…