• Home
  • ताज़ा न्यूज़
  • Jio सर्विस डाउन, कई यूज़र्स ने की शिकायत आप अकेले नहीं हैं
jio network down today

Jio सर्विस डाउन, कई यूज़र्स ने की शिकायत आप अकेले नहीं हैं

आज दोपहर Reliance Jio की सेवा में बड़ी समस्या देखने को मिल रही है। कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पहले Twitter) पर शिकायत की है कि मुंबई में Jio की सेवा बंद हो गई है, जबकि दिल्ली में कई लोग बिना किसी दिक्कत के Jio का इस्तेमाल कर रहे हैं।प्लेटफार्म X पर #jiodown ट्रेंड कर रहा है |

पॉपुलर वेबसाइट Down Detector के मुताबिक़, इस समस्या का सबसे पहला रिपोर्ट 12:15PM पर किया गया था और अब तक 10,000 से ज़्यादा लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 65 प्रतिशत यूज़र्स को सिग्नल नहीं मिल रहा है, 19 प्रतिशत लोग मोबाइल इंटरनेट की समस्या का सामना कर रहे हैं, और लगभग 16 प्रतिशत यूज़र्स को JioFiber की सर्विस में परेशानी आ रही है।

इसके अलावा, कुछ लोगों ने X पर यह भी बताया है कि MyJio ऐप भी सही से काम नहीं कर रहा और ऐप लोड नहीं हो रहा है। हालांकि, फिलहाल Reliance Jio की तरफ से इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन क्योंकि यह समस्या बड़े पैमाने पर यूज़र्स को प्रभावित नहीं कर रही है, उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।

ऐसी परिस्थिति में, Jio यूज़र्स को थोड़ा धैर्य रखने की सलाह दी जाती है और किसी भी अपडेट के लिए Reliance Jio के आधिकारिक चैनलों पर नजर रखनी चाहिए।

Releated Posts

Google Pixel 10: भारत में लॉन्च, कीमत और दमदार फीचर्स के साथ आया नया फ्लैगशिप

20 अगस्त 2025 को “Made by Google” इवेंट में पेश किया गया Google Pixel 10 अब भारत में…

₹20,000 से कम में कौन सा 5G फोन है बेस्ट: Redmi Note 14 SE या Samsung Galaxy F36?

आजकल बजट स्मार्टफोन मार्केट में इतनी कंपटीशन है कि हर ब्रैंड कुछ न कुछ नया लेकर आ रहा…

Realme P4 5G Series: मिड-रेंज में एंट्री पावरफुल बैटरी और AI फीचर्स के साथ आएगा ये दमदार फोन 

आज कल स्मार्टफोन मार्केट में कंपटीशन इतना तेज है कि हर ब्रैंड कुछ न कुछ नया लेकर आ…

Vivo V60 5G लॉन्च: प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ बात करने का ज़रिया नहीं रहा, बल्कि यह हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी…